Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pakistan में 15 आतंकी संगठनों के बेस- US Congress की रिपोर्ट में दावा

Anju Pankaj Desk, March 31, 2026March 31, 2026

अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pakistan में इस वक्त 15 आतंकवादी संगठनों के बसे हैं. जो Pakistan की जमीन से ऑपरेट हो रहे हैं. इनमें से कई संगठन 1980 के दशक से मौजूद हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनमें से कुछ संगठन ग्लोबल एजेंडा वाले हैं तो कुछ अफगानिस्तान भारत केंद्रित हैं. इन्हें अमेरिकी कानून के तहत आतंकी संगठन घोषित किया गया है.

Pakistan की इस काली करतूत का खुलासा खुद अमेरिकी रिपोर्ट में होने के बाद Pakistan बेनकाब हो गया है. इससे यह बात साबित होती है कि पाकिस्तान आज भी दहशतगर्दो के लिए और उनके आकाओ के लिए सबसे सुरक्षित और पसंदीदा पनाहगाह है. इस रिपोर्ट से भारत को लेकर कहे जा रहे पाकिस्तानी झूठ का भी खुलासा हुआ है. जिसमें Pakistan खुद को आतंक का पीड़ित बताता है और अपने यहां होने वाले आतंकी हमलों में भारत का हाथ बताता है.

अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस और यूएन द्वारा घोषित आतंकवादी संगठन Pakistan की धरती पर खुलेआम घूम रहे हैं. साल 2014 के नेशनल एक्शन प्लान में सभी सशस्त्र मिलिशिया को खत्म करने का आदेश दिए जाने के बाद भी Pakistan अब तक इन दहशतगर्दों को पाल रहा है.

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes