ईरान पर अमेरिका और इजरायल के अटैक के बीच खाड़ी देशों से अब तक 3 लाख भारतीय स्वदेश लौटे चुके हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक छह भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. जबकि एक भारतीय लापता है. फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कुवैद और बहरीन से स्पेशल फ्लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है.
इस बीच Iran के साथ युद्ध थमने की स्थिति नजर नहीं आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने नाटो देशों को कायर करार दिया है. उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि नाटो संगठन अमेरिका के बिना कागजी शेर हैं, संगठन के देश न्यूक्लियर ताकत वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे. अब जब यह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है तो वो तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं. Donald Trump ने कहा कि Strait of Hormuz खुला रखने के लिए मदद करना आसान था। जिससे बहुत कम जोखिम है, लेकिन वह मदद नहीं करना चाहते थे। वह कायर हैं हम इसे याद रखेंगे।
इस बीच Israel के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मैं जिंदा हूं, मेरी मौत की अफवाहों का जवाब देने के लिए आप सब इसके गवाह हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल मिलकर Iran को तबाह कर रहे हैं हम जीत रहे हैं, Iran की लीडरशिप में दरारें आ रही हैं, उन्होंने कहा कि हमने युद्ध में तीन टारगेट रखेे, इसमें Iran का न्यूक्लियर खतरा खत्म करना, बैलिस्टिक मिसाइल खतरा हटाना, ईरानी लोगों के लिए आजादी की स्थितियां बनाना शामिल था.