Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Iran को Hormuz पर 48 घंटे का Ultimatum, Ceasefire के लिए Trump राजी

Anju Pankaj Desk, March 22, 2026March 22, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को नया अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने Strait of Hormuz को पूरी तरह से खोलने के लिए ईरान को 48 घंटे का समय दिया है. सोशल मीडिया साइट पर Donald Trump ने लिखा है कि अगर ईरान ने बिना किसी धमकी के अगले 48 घंटे में हो Strait of Hormuz को नहीं खोला तो अमेरिका में उसके काई पॉवर प्लांट पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा, उसकी शुरुआत होगी उसके सबसे बड़े प्लांट से.

इस बीच 22 देशों ने मिलकर ईरान से हमले रोकने और प्रमुख समुद्री मार्ग खोलने की मांग की है. इनमें जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, यूएई जैसे देश भी शामिल हैं. इन देशों ने साझा बयान जारी करते हुए कहा है कि व्यावसायिक जहाजों पर हमलों और रास्ता बंद किए जाने से अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

क्या है Strait of Hormuz ?

यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और संकरा समुद्री चोक पॉइंट है. जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह ईरान और ओमान, यूएई के बीच स्थित है. वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 से 25% हिस्सा यहीं से गुजरता है, जिससे यह विश्व की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत ही रणनीतिक स्थान है. यह लगभग 167 किलोमीटर लंबा है, लेकिन इसकी सबसे संकरी जगह पर इसकी चौड़ाई केवल 33 से 39 किलोमीटर ही रह जाती है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes