छत्तीसगढ़ में जल्द ही चार नई रेल परियोजनाएं शुरू होंगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री साय को दी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ की चार नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा हुई. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने परियोजना को लेकर डीपीआर तैयार होने की बात कही.
प्रमुख रेल परियोजनाएं
धर्मजगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना
अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना
खरसिया-नया रामपुर-परमलकसा नई रेल परियोजना
रावघाट-जगदलपुर नई रेल परियोजना
रेलमंत्री का आश्वासन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं पर तेजी से और प्राथमिकता से काम करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने माना कि इन रेल परियोजनाओं में लाभ की संभावना है.