उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में हरदी और रामगांव थाने के 28 हेड कॉन्स्टेबल और पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इनमें हरदी थाने के 14 पुलिसकर्मी और राम गांव थाने के 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं. बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 117 लोगों को गिरफ्तार किया है. केस में 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जिसमें 6 नामजद और बाकी लोग अज्ञात हैं. हिंसा के बाद पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसके बाद अगले दिन हिंसा से नाराज लोगों द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी.