Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Uttar Pradesh के अयोध्या में दीपोत्सव को खास बनाने में जुटे CM Yogi

Anju Pankaj Desk, October 28, 2024

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद होने वाला पहला दीपोत्सव खास होने जा रहा है. इसकी तैयारी के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जुटे हुए हैं. इसके लिए वो खुद दीपोत्सव के दौरान 20 घंटे 20 मिनट तक अयोध्या में रहेंगे. छोटी दिवाली पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत 30 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से ही हो जाएगी. इस कार्यक्रम के लिए मु्ख्यमंत्री का शेड्यूल तय हो गया है.

छोटी दीपावली का में सीएम का तय कार्यक्रम
सुबह 9 बजे साकेत विश्वविद्यालय से शोभायात्रा की शुरुआत होगी
30 अक्टूबर दोपहर 2.20 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे सीएम.
रामकथा पार्क से शोभायात्रा और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे.
दोपहर 2.40 बजे श्रीराम-मां सीता के स्वरूप हैलीपैड पर पहुंचेंगे
दोपहर 2.50 बजे- चारों भाइयों, बजरंगबली और वशिष्ठ मुनि के प्रतिरूपों पर पुष्प वर्षा
दोपहर 3 बजे श्रीराम की आरती और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी तेज हो गई है. इसके लिए राम की पैड़ी समेत सरयू के सभी घाटों पर रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है. सरयू तट से लेकर धर्म पथ तक युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. राम की पैड़ी में दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. हर साल की तरह इस बार भी दिया जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. इस बार 25 लाख दीप प्रज्जवलित कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा. करीब दो किलोमीटर तक दीपों की आभा जब अयोध्या में जगमगाएगी तो त्रेता युग की दीपावली की जैसा अनुभव देखने को मिलेगा. दीपोत्सव मेले में 30 हजार वॉलिटियर तैनात होंगे. जो मेले की सारी व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में मदद करेंगे.

एक साथ बनेंगे दो विश्व रिकॉर्ड
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार होने जा रहे दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी है. अयोध्या में इस बार दो विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे. 25 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाने के साथ इस बार सरयू घाट पर सबसे बड़ी आरती का भी रिकॉर्ड बनेगा. इस आरती में 1100 कलाकार प्रस्तुति देंगे. दीपोत्सव से पहले अयोध्या और यहां आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को मुंबई स्टाइल चौपाटी की सौगात मिलेगी.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes