उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले के लिए कानपुर और झांसी को सौगात मिली है. यहां से कुंभ मेले में आने के लिए प्रयागराज तक मेमू रेल चलाई गई हैं. इससे पहले मेमू रेल अयोध्या और वाराणसी से प्रयागराज तक चलाई जा चुकी हैं. कानपुर और झांसी से चलने वाली मेमू ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
ट्रेन नंबर 04109
कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से दोपहर 3.45 मिनट पर रवानगी, प्रयागराज में शाम 7.05 मिनट पर पहुंचेगी यह ट्रेन रात 11.50 मिनट पर चित्रकूट तक जाएगी. वापसी में सुबह 7 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 01803
झांसी से दोपहर 12 बजे चलने वाली ट्रेन रात 8.40 मिनट से लेकर 9 बजे के बीच प्रयागराज पहुंचेगी. इस दौरान यह ट्रेन चिरगांव, भीमसेन, गोविंदपुरी, बिंदगी रोड, फतेहपुर, सिराथू. भरवारी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में नैनी, शंकरगढ़, बढ़गढ़, मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा होते हुए सुबह 9 बजे झांसी पहुंचेगी.
बता दें कि इस बार महाकुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान देश दुनिया से आने वाले लाखों लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे. महाकुंभ हर बारह साल में एक बार आता है.
मकर संक्रांति का स्नान – 14 जनवरी
मौनी अमावस्या का स्नान – 29 जनवरी
बसंत पंचमी का स्नान – 3 फरवरी
माघी पूर्णिमा का स्नान – 12 फरवरी
महाशिवरात्रि का स्नान – 26 फरवरी