Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘इस बार दीवाली पर सिर्फ सनातनियों की दुकान से करें खरीदारी’

Anju Pankaj Desk, October 29, 2024

लव जिहाद, लैंड जिहाद, मूत्र और थूक जिहाद से त्रस्त हिंदू समाज को जगाने के लिए इस बार दिवाली पर सिर्फ सनातनियों की दुकान से खरीदारी की अपील की जा रही है. उत्तर प्रदेश में बस्ती से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और असम में पार्टी प्रभारी हरीश द्विवेदी ने दीवाली और धरतेरस की खरीदारी कट्टरपंथियों से नहीं करने की अपील की है.

सोशल मीडिया के जरिए की गई इस अपील में हरीश द्विवेदी ने कहा कि- मित्रों, सनातन धर्म में यह मान्यता है कि दीपावली और धरतेरस के पवित्र पर्व पर हम सब अपने सामर्थ्य के अनुसार कोई नई वस्तु की खरीदारी अवश्य करते हैं. साथियों आप सभी को पता है कि इस समय एक समुदाय विशेष के कलुषित विचार वाले कट्टरपंथियों के द्वारा यह आह्वान बार बार किया जा रहा है कि उनके लोग किसी भी प्रकार की खरीदारी अपने समुदाय के दुकानों से ही करें. मैं आप सभी सनातनी भाइयों से प्रार्थना करता हूं कि ऐसे कट्टरपंथियों को आप का उचित जवाब यही होगा कि इस त्यौहार पर आप सभी खरीदारी सनातनी भाइयों की दुकानों से ही करें. हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग रग हिंदू मेरा परिचय, शुभ दीपावली. (तस्वीर साभार – Harish Dwivedi,x@HarishD_BJP)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes