Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

500 साल बाद मंदिर में दीवाली मनाएंगे Ramlala- PM Modi

Anju Pankaj Desk, October 29, 2024October 29, 2024

करीब पांच सौ साल बाद, ऐसा मौका आया है जब रामलला अयोध्या के राम मंदिर में दिवाली मनाएंगे. श्रीराम मंदिर में हजारों दीप जलाए जाएंगे. इस बार ऐसी दीवाली मनाई जाएगी, जैसे प्रभु श्रीराम एक बार फिर अपने घर वापस आए हैं. ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में ईएसआई अस्पताल के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे. उस देश की तरक्की भी उतनी ही रफ्तार से होगी. इसी सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के पांच स्तंभ तय किए हैं.

मेरठ में ईएसआई अस्पताल के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि आज यूपी में दो एम्स हैं. मैंने दिल्ली एम्स से गाजियाबाद में अपनी एक यूनिट बनाने का आग्रह किया है इसके हम जमीन देंगे. जिससे गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर के लोगों को इलाज की सुविधा मिल सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर सहमति बन रही है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes