Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Salman Khan को धमकी देने वाला UP के Noida से गिरफ्तार

Anju Pankaj Desk, October 29, 2024October 29, 2024

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद एक्टर सलमान खान को धमकी देने के आरोप में एक युवक को यूपी के नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने 20 साल के आरोपी युवक मोहम्मद तैयब को गिरफ्तार किया है. जो बरेली का रहने वाला है और दिल्ली में अपने चाचा के साथ रहता है. जबकि उसका पिता बरेली में टेलर है. आरोपी मोहम्मद तैयब ने पूछताछ में सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को धमकी देने की बात कबूल कर ली है. लेकिन अभी तक धमकी देने की वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस आरोपी का मोबाइल जब्त कर उससे पूछताछ कर रही है.

बता दें कि 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिली थी. जिसमें सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग की गई थी. ऐसा नहीं करने पर बुरे अंजाम की धमकी दी गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने झारखडं के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उधर सलमान खान को मिली धमकी के बाद उनकी वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में एक और लेयर बढ़ा दी गई है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes