Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP में किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, December 1, 2024December 1, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है. गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित की समस्या का निराकरण किया जाएगा. सभी को न्याय मिलेगा. लोगों की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन विवाद के निपटारे के लिए संबंधित पक्षों के बीच वार्ता कराने और सुलह नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई करने और अवैध कब्जे इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग के लिए पहुंचे लोगों को इलाज में हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पैंतिसवें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी, ट्रेड शो का उद्घाटन, 209 करोड़ रुपए की 79 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. (तस्वीर साभार- माई योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes