Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Mohammad Rafi पक्के हिंदू थे, गायकी में धर्म परिवर्तन कैसे लाते थे-Sonu Nigam

Anju Pankaj Desk, December 2, 2024

Was singer Mohammed Rafi a Hindu? मोहम्मद रफी की गायकी का हर कोई दीवाना है. आज पॉप और रैप सॉन्ग के जमाने में भी वो खूब सुने और पसंद किए जाते हैं. फिलहाल मोहम्मद रफी, सिंगर सोनू निगम के एक बयान की वजह से चर्चा में हैं. सोनू निगम ने मोहम्मद रफी की तारीफ करते हुए कहा कि – वो नमाजी आदमी थे, मुसलमान थे, फिर भी भजन ऐसे गाते थे, जैसे कोई हिंदू गा रहा हो. मुझे समझ नहीं आता कि आखिर वो गायकी में धर्म परिवर्तन कैसे कर लेते थे. यह बहुत बड़ी बात है, हर कोई ऐसा नहीं कर सकता.

गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान मोहम्मद रफी के सम्मान में – आसमान से आया फरिश्ता- ए ट्रिब्यूट टू मोहम्मद रफी किंग ऑफ मेलॉडी सेशन रखा गया था. इस सेशन में सोनू निगम ने कहा कि मोहम्मद रफी के अंदर हर जेनरेशन के एक्टर की आवाज अडेप्ट करने की क्वालिटी थी. उनकी आवाज सभी एक्टर के लिए एकदम परफेक्ट थी. उनकी आवाज स्क्रीन पर अलग-अलग पर्सनैलिटी को कंप्लीट करती थी.

सोनू निगम ने कहा कि मैं ऐसे कई सिंगर्स को जानता हूं. जो सूफी गाने तो बहुत अच्छे से गा सकते थे. लेकिन भजन नहीं गा सकते. लेकिन मोहम्मद रफी रमजान से लेकर रक्षा बंधन तक के लिए गाते थे. वह खुशी के गाने, दुख के गाने यहां तक कि सबसे बर्थडे सॉन्ग भी गाते थे. ऐसा कुछ भी नहीं है जो उन्होंने न किया हो. वह एक ज्वालामुखी थे, जो केवल माइक पर ही फटते थे.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes