Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले को लेकर ब्रिटेन की संसद में जताई गई चिंता

Anju Pankaj Desk, December 4, 2024December 4, 2024

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट और नई अंतरिम सरकार के गठन के बाद से लगातार हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा अभी तक जारी है. ब्रिटेन की संसद में बांग्लादेश के हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई गई है. इंडो-पैसिफिक के प्रभारी विदेश कार्यालय मंत्री कैथरीन वेस्ट ने कहा है कि पिछले महीने बांग्लादेश यात्रा के दौरान वहां की अंतरिम सरकार ने आश्वासन दिया था कि अल्पसंख्यक समुदायों को मदद की जा रही है.

हम बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से बात करने के लिए ढाका पहुंचे और अल्पसंख्यकों के समर्थन में मुखर रहे. हिंदू नेता चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद भारत की चिंता से परिचित हैं. ब्रिटेन का विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय डेस्क इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है.

इस बीच अमेरिका ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ टिप्पणी की है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के संदर्भ में कहा है कि सरकारों को कानून के शासन और अल्पसंख्यकों के बुनियादी अधिकारों का सम्मान करना चाहिए.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes