Gorakhpur Mahotsav 2025 : गोरखपुर महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 विभूतियों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने इन सभी के योगदान की सराहना की.
- केसी सेन (वरिष्ठ रंगकर्मी)
- राजू सिंह (कृषि उद्यमिता )
- शगुन कुमारी (अंतरर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी)
- बीबी त्रिपाठी ( चिकित्सा )
- डॉ साहिल महफूज (विज्ञान)
गोरखपुर महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में 40 करोड़ आबादी आएगी. चालीस करोड़ आबादी दुनिया के अंदर भारत और चीन के अलाव किसी भी देश में नहीं है. पहली बार महाकुंभ को लेकर अक्षय वट कॉरिडोर, मां सरस्वती, बड़े हनुमान मंदिर, महर्षि व्यास और भगवान राम और निषादराज कॉरिडोर बन दया है. यहां नाग वासुकी और द्वादस ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा का आनंद विप्रिका के माध्यम श्रद्धालु ले सकेंगे.