Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

हिंदुओं पर हमले को लेकर Bangladesh का कबूलनामा

Anju Pankaj Desk, January 12, 2025January 12, 2025

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर बांग्लादेश का कबूलनामा सामने आया है. वहां की अंतरिम सरकार ने माना है कि पिछले साल चार अगस्त से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लगातार हमले हो रहे हैं. यह कबूलनामा खुद वहां की मोहम्मद यूनुस सरकार की ओर से आया है. सरकार ने माना है कि हिंदुओं पर हो ज्यादातर हमले राजनीतिक प्रकृति के थे. सरकार ने ये भी माना है कि इन हमलों में से कई सांप्रदायिक थे. लेकिन ज्यादातर हमले राजनीति से प्रेरित थे.

हालांकि सांप्रदायिक हिंसा की शिकायत करने और अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है. हिंसा को लेकर जारी रिपोर्ट के मुताबिक सत्ता परिवर्तन के बाद हिंसा की कुल 1769 घटनाएं हुई. जिसमें पुलिस ने दावों के आधार पर 62 केस दर्ज किए गए हैं और जांच के आधार पर कम से कम 35 दोषियों को गिरफ्तार किया है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes