Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

PRD जवानों को CM Yogi का तोहफा

Anju Pankaj Desk, January 13, 2025January 13, 2025

उत्तर प्रदेश क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के 35 हजार से अधिक जवानों का मानदेय 395 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए रोजाना करने का एलान किया है. स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो युवा अपनी जवानी में नशे के चपेट में आ जाए. उसका कोई भविष्य़ नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण बनता है. युवाओं को नशे के खिलाफ लड़ना होगा. इसके लिए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को भी आगे आना होगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में टीबी के खिलाफ अभियान चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 तक टीबी को देश से समाप्त करने का लक्ष्य रखा है. मरीजों की पहचान करके उनका इलाज किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश साल 2047 में दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा. उस दिशा में हम सभी को सामूहिक प्रयास करना चाहिए. (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes