उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी के खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच सौ से ज्यादा खिलाड़ियों को नौकरी मिली है. ओलंपिक में पदक पाने पर पुरस्कार और खिलाड़ियों की आर्थिक मदद की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के सदर में विधायक खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक नए भारत का दर्शन होता है. आज दुनिया भर से लोग महाकुंभ में आ रहे हैं. तीन दिन में छह करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया. हर कोई महाकुंभ आना चाहता है. खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करके मुख्यमंत्री ने उनका उत्साह बढ़ाया. (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)