Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

India समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा है- PM Modi

Anju Pankaj Desk, January 16, 2025January 16, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का भारत दुनिया में एक प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य अधिक सक्षम और आधुनिक होना उसकी प्राथमिकता में से एक है. हालांकि इसका मकसद विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद की भावना है.

मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के 3 युद्धपोतों, आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी को एक साथ नौसेना के बेड़े में शामिल किया जा रहा है. ये तीनों भारत में ही निर्मित हुए हैं. पिछले कुछ महीनों में भारतीय नौसेना ने हजारों लोगों की जान बचाई है. लाखों के राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कार्गो को सुरक्षित किया है. इससे दुनियाभर में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes