उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले 5 साल में प्रदेश में 7 से ज्यादा नदियों को नया जीवन मिला है. मुख्यमंत्री योगी ने ये बातें आध्यात्मिक गुरु औऱ ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव से मुलाकात के दौरान कही. लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि 2017 में जब सद्गुरु ने रैली फॉर रीवर्स का नारा दिया था. तब उत्तर प्रदेश ने इसे गंभीरता से लिया.
सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने सेव सॉइल और रैली फॉर रीवर्स जैसे अभियानों की जानकारी दी. इससे पहले सद्गुरु प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ भी गए थे. वहां उन्होंने संतों के साथ धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की. (तस्वीर साभार – CM Office GoUP, Linkedin.com)