उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 हजार से ज्यादा गांवों के 45 लाख से ज्यादा घरों की घरौनियों का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने बाकी गांवों में घरौनियों के निर्माण के लिए ड्रोन दीदी का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि कि देश भर में 223 लाख से ज्यादा घरौनियां बनाई गई हैं. अकेल उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 50 हजार से अधिक घरौनियां बनाई गई हैं. इससे ग्रामीण इलाकों में संपत्ति के विवादों में कमी आई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घरौनी अब गांवों और ग्रामीणों की समृद्धि का आधार बनेगी. पहले दबंग व्यक्ति कमजोर व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर लेता था. लेकिन पहली बार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन सर्वे के माध्यम से गांव में घरौनी रूपी दस्तावेज के जरिए घर का मालिकाना हक दिया जा रहा है. जिसे अब कोई नहीं छीन सकेगा. (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)