Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

ओवैसी की बात सही, आधे Hindu तो एक झटके में खत्म हो जाएंगे- Raja Bhaiya

Anju Pankaj Desk, January 19, 2025January 19, 2025

महाकुंभ में आए राजा भैया ने ओवैसी की पंद्रह मिनट में हिंदुओं के खात्मे की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि हैदराबाद से एक नेता ने कहा कि पुलिस हटा दो पंद्रह मिनट में पता चल जाएगा. उनकी ये बात काफी हद तक सही है. अगर ऐसा हो जाए तो लगभग आधा हिंदू एक झटके में साफ हो जाएगा. आखिर हमारे पास क्या है. उन्होंने कहा कि आज मूर्ति विसर्जन पर भी हमले होते हैं. हमने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा. हमसे किसी ने शरण मांगी हमने दी. हमने तो शर्त नहीं रखी कि धर्म बदल दो. लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब आप कहें कि जो मेरा ईश्वर है, उसी को मानना होगा. जितने रेप, लूट और नरसंहार हिंदुओं के साथ धर्म के नाम पर हुए उतना किसी और के साथ नहीं हुआ.

राजा भैया ने कहा कि – यह बात सत्य है कि शास्त्रों से रक्षा नहीं हो सकती. संस्कृतियों की रक्षा के लिए शस्त्र जरूरी हैं. तक्षशिला खत्म नहीं होता. एक लुटेरे ने नालंदा को आग के हवाले कर दिया. महीनों तक वहां किताबें जलती रहीं. हमारे प्रभु ने जब-जब अवतार लिया तब-तब उन्होंने अस्त्र धारण किए. भगवान राम को जब वनवास हुआ तो वह सब कुछ छोड़ गए. लेकिन अपने अस्त्र साथ लेकर गए. हम मां की उपासना करते हैं तो वह भी शस्त्र सज्जित रहती हैं. हनुमान जी के हाथ से गदा नहीं छूटी और शिवजी के हाथ में त्रिशूल हमेशा रहता है. शास्त्र यह कहते हैं कि कब किसका प्रयोग करें. लेकिन वे यह नहीं करते कि शस्त्र छोड दें. लेकिन विचाप करने वाली बात ये है कि हिंदू क्या कर रहे हैं, वो ना वंश बढ़ा रहे हैं और ना ही शस्त्र उनके पास हैं. (तस्वीर साभार – राजा भैया यूथ ब्रिगेड फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes