Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Maha Kumbh से काशी-मथुरा मंदिर आंदोलन की तारीख की होगी घोषणा

Anju Pankaj Desk, January 20, 2025January 20, 2025

विश्व हिंदू परिषद महाकुंभ से काशी और मथुरा में मंदिर आंदोलन का एलान करने जा रही है. यहां 25 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद के शिविर में संतों का सम्मेलन होने जा रहा है. इसमें साधु संतों की सलाह लेकर काशी और मथुरा को कब्जामुक्त कराने की रणनीति बनाई जाएगी. इसके लिए देश भर के साधु संतों को संत सम्मेलन में बुलाया गया है. बता दें कि महाकुंभ में होने वाले संत सम्मेलन का अपना अलग महत्व है. यहां लिए गए फैसलों का व्यापक असर होता है.साल 2019 में हुए कुंभ में भी राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया था. यह संकल्प कई कुंभ के दौरान दोहराया जाता रहा.

इस बार के संत सम्मेलन में जिस एक और मसले पर चर्चा होनी है. वो है वक्फ बोर्ड को स्थाई रूप से बंद करने का मामला. संत सम्मेलन में इस मसले पर आपसी सहमति बनाई जाएगी. इसके अलावा धर्मांतरण, मंदिरों पर कब्जे जैसे कई राष्ट्रीय मसले भी उठेंगे. (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes