मध्य प्रदेश में खंडवा के भामगढ़ मस्जिद के इमाम रहे इकबाल अली के बेटे आले मुस्तफा चिश्ती ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है. आले मुस्तफा ने अपना धर्म बदलने के साथ अपना नाम बदलकर मारुति नंदन रख लिया है. सनातन धर्म अपनाने के लिए उन्होंने पूरे विधि विधान से प्रायश्चित यज्ञ और शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया.
सनातन धर्म अपनाने के बाद आले मुस्तफा यानी मारुति नंदन ने कहा कि सनातन ही आत्म जागृति और विश्व कल्याण का एकमात्र रास्ता है. उन्होंने दूसरे लोगों से भी सनातन धर्म स्वीकार करने की अपील करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के डीएनए में राम और कृष्ण हैं. इसलिए उन्होंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म को अपनाया है. इसकी प्रेरणा उन्हें कुछ दिन पहले फिरोज और इमरान नाम के दो युवकों से मिली थी, इन युवकों ने भी कुछ दिन पहले सनातन धर्म अपनाया था.