अमेरिका में देश के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ले ली है. शपथ लेने के साथ ही उन्होंने अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी लगा दी. यह सीमा मैक्सिको से लगती है. जहां से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अमेरिका में घुसपैठ करते हैं. इन अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए इस सीमा पर सेना की तैनाती होगी. इसके अलावा एक अहम फैसले में ट्रंप ने अमेरिका में थर्ड जेंडर को खत्म कर दिया है. अब सिर्फ मेल और फीमेल जेंडर होंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वह काम बेहतर तरीके से करता है जिसे नामुमकिन माना जाता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन से हमारा देश फिर से समृद्ध होगा और पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त करेगा. हमारे वैभव से हर देश ईष्या रखेगा और हम किसी को अब अपना फायदा नहीं उठाने देंगे. हम अपनी संप्रभुता और अपनी रक्षा करेंगे. हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना होगी जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो. (तस्वीर साभार- डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पेज से साभार)