Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

आज Maha Kumbh में Yogi cabinet की बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल

Anju Pankaj Desk, January 21, 2025January 22, 2025

प्रयागराज में चल रहे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में योगी सरकार के कैबिनेट की बैठक आज होगी. योगी सरकार के सभी मंत्री इस कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. सभी मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रयागराज आने को कहा गया. इस बैठक से पहले सभी 54 मंत्री संगम तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्नान करेंगे. इसके बाद आईसीसीसी सभागार में मंत्रिमंडल की बैठक होगी.

इस बैठक में प्रयागराज समेत यूपी की कई योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी. इसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का विस्तार करते हुए चित्रकूट से लेकर बारा तक नए लिंक एक्सप्रेसवे की घोषणा हो सकती है. इसके अलावा इस बैठक में बिजली के निजीकरण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है. साथ ही साथ नए सीजन के लिए गन्ने का परामर्शी मूल्य का प्रस्ताव भी तय होगा.  

बैठक की वजह से मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों को असुविधा ना हो, इस बात का ख्याल रखा गया है. बता दें कि इससे पहले साल 2019 के कुंभ मेले में अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी.  (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes