Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Donald Trump के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा Khalistani terrorist Pannu  

Anju Pankaj Desk, January 22, 2025

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया भर के मेहमान और दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भारत का मोस्टवांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी नजर आया था. साथ ही वो इस दौरान खालिस्तानी नारा भी लगाता देखा गया. यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किया गया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि जिस वक्त अमेरिका जनता यूएसए, यूएसए के नारे लगा रही थी. उस वक्त पन्नू खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था.

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक गुरपतवंत सिंह पन्नू का ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था. उसने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकट खरीदा था. जबकि पन्नू का दावा है कि उसे ट्रंप की टीम ने आमंत्रित किया था.

बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत का मोस्टवांटेड खालिस्तानी आतंकी है. वो अमेरिका से सिख फॉर जस्टिस नाम का अलगाववादी संगठन ऑपरेट करता है. जिस पर भारत सरकार ने 2019 में बैन लगा दिया था. उसके पास कनाडा और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes