संगम तट पर हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में यूपी के विकास को लेकर कई अहम फैसले हुए. जिसके तहत प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन प्रयाग के एक सुपर स्पेशिलिएटी हॉस्पिटल के बॉन्ड जारी करेगा. आगरा और वाराणसी के लिए भी बॉन्ड जारी होगा. प्रयागराज के पूरे क्षेत्र का समावेशी विकास किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के आधार पर प्रयागराज का विकास होगा.
साथ ही साथ प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर एक डेवलपमेंट रीजन तैयार किया जाएगा. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि लखनऊ और उसके करीब के जिलों को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन के जरिए विकास का प्लान बनाया गया है. वहीं गंगा एक्सप्रेस ने का एक्सटेंशन भी किया जाएगा.
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- मैं पूरे मंत्रिपरिषद की ओर से महाकुंभ में आए हुए तमाम संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं. पहली बार महाकुंभ में पूरा मंत्रिपरिषद मौजूद है. प्रदेश के विकास से जुड़े हुए मद्दों पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों ने बहुत सारे मुद्दों पर चर्चा की है. देश के विकास से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रयागराज से जुड़े हुए विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश के एयरोस्पेस और डिफेंस से जुड़ी जो पॉलिसी है. उसे नए ढंग से लागू करने पर चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो निवेश प्रदेश में हुआ है और कुछ नए निवेश के प्रस्ताव यूपी में आए हैं. उन्हें लेटर जारी हो रहे हैं. मिर्जापुर में दस हजार करोड़ का निवेश है. युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की भी व्यवस्था को लेकर बात हुई है. नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण पर भी चर्चा हुई है. (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)