महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई. स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने मां गंगा की आरती और पूजन किया. गंगा में स्नान की तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि – एकता, समता और समरसता के महासमागम , भारतीयता और मानवता के महोत्सव महाकुंभ 2025 प्रयागराज में आज अपने मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों के साथ पवित्र संगम के पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें.
संगम तट पर हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में यूपी के विकास को लेकर कई अहम फैसले हुए. जिसके तहत प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन प्रयाग के एक सुपर स्पेशिलिएटी हॉस्पिटल के बॉन्ड जारी करेगा. आगरा और वाराणसी के लिए भी बॉन्ड जारी होगा. प्रयागराज के पूरे क्षेत्र का समावेशी विकास किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के आधार पर प्रयागराज का विकास होगा. साथ ही साथ प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर एक डेवलपमेंट रीजन तैयार किया जाएगा. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि लखनऊ और उसके करीब के जिलों को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन के जरिए विकास का प्लान बनाया गया है. वहीं गंगा एक्सप्रेस ने का एक्सटेंशन भी किया जाएगा. (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)