Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Maha Kumbha में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 करोड़ के पार

Anju Pankaj Desk, January 24, 2025

प्रयागराज में हो रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम तट पर मां गंगा के आंचल में डुबकी लगाने उमड़ रहे हैं. सिर्फ ग्यारह दिनों में रिकॉर्ड 10 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया है. इनमें से 3.5 करोड़ लोगों ने मकर संक्रांति पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा पर डुबकी लगाई है. जबकि अभी प्रमुख अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी का स्नान अभी बाकी है. अभी 8 करोड़ श्रद्धालुओं का सिर्फ मौनी अमावस्या पर ही आने का अनुमान है. इस महाआयोजन के दौरान रोजाना औसतन 91 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई.

45 दिनों के इस महाआयोजन में 40 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद को देखते हुए 12 किलोमीटर के अतिरिक्त स्नान घाट का निर्माण कराया गया है. इस अमृत स्नान में बड़ी संख्या में विदेशी भी शामिल हो रहे हैं. (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes