Maha Kumbh में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – आप लोग बांटने वाली ताकतों से सावधान रहिए. कुंभ का संदेश ऐसा होना चाहिए कि हम जाति के नाम पर नहीं बटेंगे. क्षेत्र और भाषा के नाम पर नहीं बटेंगे. उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह आपकी जो तमन्ना है वह साकार होगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर देश सुरक्षित रहेगा तो भारत में हर धर्म और संप्रदाय सुरक्षित रहेगा. अगर देश पर संकट आएगा तो वह संकट सनातन धर्म पर पड़ेगा और अगर भारत पर संकट आएगा तो पूरे देश में संप्रदाय सुरक्षित महसूस नहीं करेगा. इसलिए संकट पैदा नहीं होना चाहिए. लिहाजा एकता का संदेश जरूरी है.
महाकुंभ में बड़ी सख्या में दिग्गज लोग भी पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. बीजेपी नेता माधवी लता भी यहां डुबकी लगाई. उन्होंने कहा कि – यह विशेष पूर्व महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है. सनातन और हिंदू धर्म में यह बहुत बड़ी बात है कि यह हमेशा इंसान और बेहतर इंसान बनने का मौका देता है. यहां व्यवस्थाएं अच्छी हैं, क्योंकि सीएम योगी यहां हैं और वह महाकुंभ के महत्व को समझते हैं. (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)