Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Noida को CM Yogi का तोहफा, 1.5 गीगावाट solar module factory का उद्घाटन

Anju Pankaj Desk, March 8, 2025March 8, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा को करोड़ों की सौगात दी है. यहां उन्होंने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. नोएडा में मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग गीगाफैक्ट्री का उद्घाटन किया. साथ ही ग्रेटर नोएडा में अवादा इलेक्ट्रो की पांच गीगावाट इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखी. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने डाटा सेंटर, माइकोसोफ्ट में नया रिसर्च सेंटर और एआई सेंटर का उद्घाटन किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी में 600 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया. यहां कैंसर और किडनी के मरीजों का इलाज किया मुख्यमंत्री का कहना है कि अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स जाने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार है. जल्द ही उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कामों के लिए बेहतरीन कानून व्यवस्था जरूरी है और जीरो टोलरेंस के तहत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी बहनों को कहता हूं कि सुरक्षा का ये माहौल आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes