Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

बदल चुका है बरेली, अब यहां दंगा नहीं, सब चंगा- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, April 1, 2025April 1, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली अब बदल चुका है. आज विकास के पथ पर अग्रसर है. साल 2017 के पहले यहां दंगे हुआ करते थे, लेकिन बरेली अब दंगा सिटी नहीं, स्मार्ट सिटी बन चुका है. मुख्यमंत्री योगी ने बरेली में स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंतण अभियान का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती है. इनकी असलियत यही है. क्योंकि ये गोमाता को कसाइयों के हवाले करते थे. हमने इन कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो इनको परेशानी हुई. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार गो संरक्षण का काम कर रही है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes