उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दाऊद के नाम पर धमकी देने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. मुंबई की एक अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी के प्रति सहानुभूति दिखाना सही नहीं है. बता दें कि कुछ दिन पहले दोनों नेताओं को दाऊद के नाम पर धमकी दी गई थी. खबरें के मुताबिक दाऊद उसे हत्या के लिए पैसे की पेशकश कर रहा था.
आरोप के मुताबिक आरोपी ने नवंबर, 2023 में मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रक कक्ष को फोन कर धमकी दी थी कि वह सरकारी जेजे अस्पताल को बम से उड़ा देगा. इसके बाद उसने कहा कि – मोदी की जान को खतरा है, दाऊद इब्राहिम उसे पांच करोड़ रुपए दे रहा है. उसने मोदी को खत्म करने के लिए कहा है. इसके अलावा उसने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए उसे एक करोड़ रुपए की पेशकश की है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)