Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

हमारी सरकार ने भू-माफिया को UP से विदा किया- CM Yogi  

Anju Pankaj Desk, April 3, 2025April 3, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने यूपी से माफिया को विदा कर दिया है. उन्होंने कहा कि प्रयागराज अब इलाहाबाद नहीं पूरी तरह से प्रयागराज हो गया है. सीएम योगी ने कहा कि देश और दुनिया से करोड़ों लोग यहां आकर श्रद्धा से सिर झुकाते थे, लेकिन प्रयागराज की भूमि पर यहां के माफिया कब्जा करते जा रहे थे. यहां के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करते थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भू-माफिया के खिलाफ जो आवाज उठाता था, उसे मार दिया जाता था. अपहरण कर लिया जाता था. गायब कर दिया जाता था. अब ये नहीं चलेगा. भू-माफिया अब प्रदेश में नहीं चल सकते. माफियाओं को तो हम पहले ही प्रदेश से विदा करा चुके हैं. अब उत्तर प्रदेश में माफियागिरी नहीं चलेगी. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes