राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुओं के लिए श्मशान, मंदिर और पानी सब एक होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य के साथ संघ काम कर रहा है. मोहन भागवत ने कहा कि संघ की परिकल्पना ये है कि हिंदू समाज के सभी पंथ, जाति, समुदाय साथ आएं, संघ का मतलब ही सभी की मदद करना और युवा शक्ति को सही दिशा देना है.
मोहन भागवत ने वाराणसी में आईआईटी बीएचयू के छात्रों से हिंदुत्व और सनातन धर्म को लेकर चर्चा की. इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की. इसके अलावा वो बाबा काल भैरव मंदिर में भी काशी के कोतवाल के दर्शन किए. (तस्वीर साभार – सोशल मीडिया, फेसबुक)