उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले 3 साल में प्रदेश से गरीबी को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर गरीब के सिर पर छत, हर खेत को पानी औऱ हर हाथ को काम देने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यूपी देश का नंबर वन राज्य बनेगा और तीन साल में प्रदेश से गरीबी खत्म होगी.
महाराजगंज में रोहिन बैराज के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों के समय एक जनपद, एक माफिया का राज था. लेकिन अब एक जिला एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब दंगाई जेल में हैं, त्यौहार का डर का नहीं, उल्लास का माहौल है. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने यहां 664 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)