उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अब कोई भी वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन नहीं लूट सकेगा और सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल या फिर गरीबों के लिए घर बनाने में होगा. पिछली सरकारों के पास अपने परिवार का पेट भरने के अलावा किसी चीज के लिए फुर्सत ही नहीं थी. उन्हें जमीन लुटवाने से फुर्सत मिलती तो विकास करते. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित होने के बाद अब वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल सकेगा और कोई लूट खटोट नहीं हो सकेगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. क्योकि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखों एकड़ लैंड पर नाजायज कब्जा करने का काम किया गया था. उन्होंने कहा कि इससे किसी गरीब का कल्याण नहीं हो रहा था. बल्कि चंद लोगों के लिए लूट का एक जरिया बन गया था. अब इस लूट पर सख्ती पर लगाम लगेगी. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)