उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो यूपी को देश की अर्थव्यवस्थआ के तौर पर नंबर एक के रूप में स्थापित करेंगे. इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि शून्य गरीबी के लक्ष्य को हासिल करके उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था के तौर पर नंबर वन के रूप में स्थापित करेंगे. अगले तीन साल में गरीबी को मिटाकर प्रदेश को एक समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पिछले 8 साल में नई ऊंचाईयों को स्पर्श कर आगे बढ़ रहा है. इसी क्रम में वासंतिक नवरात्रि के शुभ अवसर पर जिला महाराजगंज में रोहिन बैराज के लोकार्पण एवं 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, चाबी, आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली, पग मशीन, खेल प्रोत्साहन सामग्री, किट के वितरण के साथ ही चिकित्सकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)