उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा है कि अगर किसानों के अनाज से इथनॉल बनेगा तो विदेशी मुद्रा बचेगी, किसानों की आमदनी बढ़ेगी और इससे देश मजबूत होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा गोरखपुर में एक डिस्टिलरी प्लांट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 30 एकड़ में फैला यह प्लांट अनाज से इथनॉल बनाएगा. इससे देश और किसानों के लिए फायदेमंद होगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इथनॉल के इस प्लांट से पेट्रोल और डीजल की जगह इथनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा. हमारा देश सात से आठ लाख करोड़ का पेट्रोल डीजल खरीदता है. अनाज से इथनॉल बनने पर आमदनी बढ़ेगी. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)