उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए. इस बैठक में 13 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.
पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ाकर 395 से 500 रुपए किया गया
अयोध्या में 300 बेड का नया अस्पताल बनेगा.
दिव्यांग बच्चों के लिए 4000 फीट में डे केयर सेंटर बनेगा.
हाथरस में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी.
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अब टोयोटा कंपनी की कार कैमरी से चलेंगी.
दो पहिया, 4 पहिया वाहन खरीदने पर एक प्रतिशत टैक्स बढ़ा.
एक लाख से कम कीमत के नॉन एसी वाहन पर अब 8 प्रतिशत टैक्स, 10 लाख से ज्यादा कीमत वाली कार एसी कार पर अब 9 प्रतिशत, 10 लाख से ज्यादा कीमत वाली गाड़ियों पर 11 प्रतिशत टैक्स लगेगा.
सहकारी समिति और पंचायत नियमावली में संशोधन