Sambhal violence – यूपी के संभल में हुई हिंसा के मामले में सांसद जियाउर्ररहमान बर्क से थाने में करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक उनसे एसआईटी ने हिंसा वाले दिन की लोकेशन, उस दिन की एक्टिविटी और किन लोगों से उनकी बात हुई. ये सभी सवाल जियाउर्ररहमान बर्क से किए गए. इस पूछताछ के दौरान नखासा थाने के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे.
बता दें कि जियाउर्ररहमान बर्क को संभल पुलिस ने दिल्ली जाकर पूछताछ का नोटिस दिया था. उन्हें आठ अप्रैल को एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया था. दरअसल पिछले साल नवंबर में कोर्ट के आदेश के बाद जब जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए टीम पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और हिंसा पर उतर आए और पुलिस पर पथराव कर दिया. इस दौरान हुई फायरिंग में 4 युवकों की मौत हो गई और एसपी समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए.