उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 संकल्प को जीवन में उतारने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यवहारिक जीवन में नमोकार महामंत्र को उतारने के लिए 9 संकल्प बताए हैं. जिन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए. उन्होंने भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए जैन धर्म की अहिंसा और परोपकार की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की.
लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शांति, ऊर्जा, सकारात्मकता और विश्व कल्याण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन Jain International Trade Organisation जिटो की ओर से किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर जैन धर्म की शिक्षाओं की सराहना की, उन्होंने तीर्थकरों की पावन धरती उत्तर प्रदेश को गौरवशाली बताया और लोककल्याण का संदेश भी दिया. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)