Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Congress-समाजवादी दलितों के दुश्मन, इनके नेता Babar-Aurangzeb के भक्त- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, April 19, 2025April 21, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस देश के अंदर जातीय संघर्ष शुरू कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी का एक विधायक महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का अपमान कर औरंगजेब का महिमामंडन करता है. इसी पार्टी का एक सांसद प्रदेश में महाराणा सांगा का अपमान करता है. वह श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर तुड़वाने वाले बाबर का महिमामंडन करता है. समाजवादी पार्टी के बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का महिमामंडन करती है.

गोरखपुर में डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित एक संगोष्ठि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने तो 1952 से पहले आम चुनाव में बाबा साहब को हरवाया था. साथ ही कांग्रेस ने बाबा साहेब के 78 हजार वोटों की काउंटिंग नहीं होने दी थी. इसके बाद जिसने बाबा साहब को हराया उसे कांग्रेस ने पद्म पुरस्कार दिया. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes