कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों अब बेलगाम होते जा रहे हैं. इस बार उन्होंने हिंदू विरोधी रैली निकाली और कनाडा से आठ लाख हिंदुओं को इंडिया वापस भेजने की मांग की. टोरंटो के मालटन गुरुद्वारे पर निकाली गई इस हिंदू विरोधी रैली में हिंदू विरोधी नारे भी लगाए गए. इस रैली में एक ट्रक पर जेल का मॉडल बनाया गया और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह औऱ विदेश मंत्री एस.जयशंकर के पुतले कैदी के रूप में रखे गए थे.
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों को सरकारी संरक्षण मिले होने से उनकी हरकतें बढ़ती जा रही है. पिछले महीने ही कनाडा के कई शहर में लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे और भारत विरोधी भड़काऊ नारे लिखे गए. इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में हिंदू सभा मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया था.