उत्तर प्रदेश में अब सरकारी कार्यलयों की इमारतों की दीवारें गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से रंगी जाएंगी. यह आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि गोबर से बने पेंट करने के साथ-साथ इन पेंट की संख्या बढ़ाई जाए. जिन गरीब परिवारों के पास पशुधन नहीं है. उन्हें मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत गाय उपलब्ध कराई जाए.
पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है. इन केंद्रों में मौजूद गोबर का बेहतर इस्तेमाल करते हुए प्राकृतिक पेंट निर्माण को बढ़ावा दिया जाए. मुख्यमंत्री योगी ने जैविक खान और अन्य गो-आधारित उत्पादों के निर्माण के लिए भी ठोस रणनीति बनाने को भी कहा है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)