भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है. भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ एक्शन लिया. हमने जो लक्ष्य तय किए थे. उन्हें ठीक तय योजना के मुताबिक सटीकता से ध्वस्त किया है. भारतीय सेना ने किसी भी नागरिक ठिकाने को जरा भी प्रभावित नहीं होने देने की संवेदनशीलता दिखाई है. हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था. जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे, यानी केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा – राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री
पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है. लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे- ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
मैंने भारत और पाकिस्तान दोनों से बात की है, मैं चाहता हूं कि अब दोनों रुक जाएं- डॉनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति
भारत ने जो गलती पिछली रात की है, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. हम अपने देश की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे. हमने कुछ ही घंटों में जवाब देकर भारत को पीछे खदेड़ दिया. हमने बीती रात साबित कर दिया कि पाकिस्तान जानता है कि कैसे जोरदार जवाब देना है. पहलगाम हमले से हमारा कोई लेना देना नहीं है. हमने कहा था कि हम भी सहयोग करने को तैयार हैं. लेकिन भारत ने हमारी पेशकश स्वीकार नहीं की- शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव को लेकर हम चिंतित हैं. रूस किसी भी आतंकी घटना की निंदा करता है. रूस इस बुराई से प्रभावी लड़ाई के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के एकजुट होने की जरूरत पर जोर देता है- रूसी विदेश मंत्रालय का बयान