भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर अटैक कर तबाह कर दिया है. नौसेना ने आईएनएस विक्रांत से किए समुद्री हमले में कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं. इस हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है. इस बीच भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कोटली में भी हमला किया. सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग पर भारत की ओर से जवाबी हमला किया गया है. ये हमले लाहौर, सियालकोट, कराची, बहावलपुर, पेशावर और इस्लामाबाद में किए गए.
पाकिस्तान की ओर से भारत पर किए गए हमले की बात करें तो उसने भारत के नॉर्थ और वेस्ट इंडिया के शहरों को निशाना बनाया. गुरुवार को श्रीनगर, जम्मू, उरी, नौशेरा, अवंतिपोरा, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंघर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, आदमपुर, फलोदी, उत्तरलाई, भुज में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया. जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया. नौशेरा में पाकिस्तान और भारत दोनों ओर से भारी फायरिंग हो रही है. (तस्वीर – प्रतीकात्मक)