उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के पच्चीस लाख किसानों को नई खुशखबरी देने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 लाख नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में कमिश्नर औऱ जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. इससे पहले यूपी सरकार ने साल 2024-25 में 71 लाख से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया था.
इससे पहले केंद्र सरकार ने सभी पात्र किसानों को केसीसी से जोड़ने के निर्देश दिए थे. जिससे कि इन किसानों को फसली कर्ज जैसी सुविधाओं का फायदा मिल सके. जिसका मकसद किसानों के जीवन स्तर में सुधार और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)