Operation Sindoor – शुरू होने के बाद करीब 86 घंटे के युद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है. इसके लिए अमेरिका को दखल देना पड़ा. इसके बाद पहले पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम की अपील करनी पड़ी. जिसके बाद शनिवार शाम 5 बजे युद्धविराम लागू हो गया. इस तरह तीन दिन में ही पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आ गई. बता दें कि पाकिस्तान के एनएसए, भारतीय एनएसए अजीत डोभाल से बात करने की कोशिश कर रहे थे. इस बीच अमेरिका दोनों देशों से संपर्क में था. इसके बाद भारत अपनी शर्तों पर युद्धविराम के लिए तैयार हुआ.
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाकर डार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से सीज फायर पर सहमति जताई है. पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं. अपनी संप्रभुता और श्रेत्रीय अखंडता से समझौत किए बिना.
सीजफायर का एलान करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हुई बातचीत में फैसला हुआ कि शाम पांच बजे से दोनों देश आकाश, जल और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे. इसके बाद अब 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर बातचीत करेंगे.