Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP में मेरी ससुराल, 12 साल में हर क्षेत्र में बदलाव हुआ- World Bank अध्यक्ष

Anju Pankaj Desk, May 10, 2025May 10, 2025

विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद यूपी में विकास के लिए हुए काम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यूपी में मेरी ससुराल है. यहां बारह साल के बाद आकर हर क्षेत्र में बदलाव देख रहा हूं. अजय बंगा ने कहा कि यूपी का असली सोना छोटे किसान और छोटे उद्मी हैं. किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना होगा. इससे ही वो समृद्ध होंगे.

World Bank President Ajay Banga ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें विजय, दृढ़ता और ऊर्जा है. मुख्यमंत्री योगी ने कौशल विकास पर सरकार के जोर देने को गेम चेंजर बताया. उन्होंने निर्माण सेक्टर में यूपी की क्षमता को असाधारण बताया. उन्होंने कहा कि यूपी निवेशकों के लिए राज्य को आकर्षक बनाता है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes